Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Heat Wave: अमेरिका में भीषण गर्मी ने तोड़ा करीब 67 सालों का रिकॉर्ड, पारा 45 डिग्री के पार; करोड़ों लोगों के लिए स्वास्थ्य अलर्ट जारी

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Tue, 18 Jun 2024 10:30 PM (GMT+05:30)

    भारत ही नहीं अमेरिका भी गर्मी की मार झेल रहा है। फीनिक्स में शनिवार को तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मध्य-पश्चिम के राज्यों में सोमवार को भीष ...और पढ़ें

    भारत ही नहीं अमेरिका भी गर्मी से झुलस रहा। फाइल फोटो।
    भारत ही नहीं अमेरिका भी गर्मी से झुलस रहा। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. भारत ही नहीं अमेरिका भी गर्मी से झुलस रहा
    2. शिकागो ने सोमवार को 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 1957 का रिकॉर्ड टूटा

    एपी, फीनिक्स। भारत ही नहीं अमेरिका भी गर्मी की मार झेल रहा है। हीट वेब (Heat Wave) को देखते हुए अमेरिका ने मंगलवार को करोड़ों लोगों के लिए स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। गर्मी के मौसम के शुरुआती हफ्ते में ही शिकागो समेत कई शहरों में गर्मी के रिकॉर्ड बन रहे हैं।

    फीनिक्स में 45 डिग्री के पास पहुंचा तापमान

    फीनिक्स में शनिवार को तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मध्य-पश्चिम के राज्यों में सोमवार को भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है, जिसे राष्ट्रीय मौसम सेवा ने खतरनाक और लंबी अवधि की गर्मी की लहर कहा है। इसके कम से कम शुक्रवार तक आयोवा से मेन तक फैलने की आशंका है।

    शिकागो में टूटा 1957 का रिकॉर्ड

    शिकागो ने सोमवार को 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 1957 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा है कि शिकागो में गर्म और उमस भरे मौसम के जारी रहने का अनुमान है, यह इस सप्ताह में 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

    अमेरिका ने पिछले वर्ष भी 1936 के बाद रिकॉर्ड दो दिन तक असामान्य गर्म मौसम का सामना किया था। फीनिक्स में स्थिति सबसे खतरनाक रही थी, जहां गर्मी से संबंधित कारणों से 645 लोगों की मौत हो गई थी, जो एक रिकॉर्ड था। अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।  

    खबरें और भी