Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप के विमान से जुड़ी जानकारी लीक करनेवाले अधिकारी पर कार्रवाई, पद से हटाया

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:53 AM (IST)

    पेंटागन ने पूर्व अमेरिकी एयरफोर्स सेक्रेटरी फ्रैंक केंडल की गोपनीय जानकारी तक पहुंच की मंजूरी रद कर दी है। साथ ही उन्हें ऐसे किसी भी संवेदनशील पद पर क ...और पढ़ें

    ट्रंप के विमान से जुड़ी जानकारी लीक करनेवाले अधिकारी पर कार्रवाई

    ट्रंप के विमान से जुड़ी जानकारी लीक करनेवाले अधिकारी पर कार्रवाई

    HighLights

    1. पेंटागन ने पूर्व एयरफोर्स सेक्रेटरी फ्रैंक केंडल की सुरक्षा मंजूरी रद की

    2. एयरफोर्स वन से जुड़ी गोपनीय जानकारी मीडिया को लीक करने का आरोप

    एपी, वाशिंगटन। पेंटागन ने पूर्व अमेरिकी एयरफोर्स सेक्रेटरी फ्रैंक केंडल की गोपनीय जानकारी तक पहुंच की मंजूरी रद कर दी है। साथ ही उन्हें ऐसे किसी भी संवेदनशील पद पर काम करने से रोक दिया गया है, जहां वर्गीकृत गोपनीय जानकारी तक पहुंच जरूरी हो।

    पेंटागन का आरोप है कि केंडल ने मीडिया को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान एयरफोर्स वन की क्षमताओं से जुड़ी संवेदनशील जानकारी दी थी।

    यह कार्रवाई पिछले महीने सामने आई उन रिपोर्टों के बाद हुई है, जिनमें कतर से अमेरिका को मिले नए विमान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे। इनमें द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट भी शामिल थी।

    रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नए विमान में पुराने एयरफोर्स वन की कुछ उन्नत सुरक्षा और एंटी-मिसाइल क्षमताएं मौजूद नहीं थीं।

    पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर केंडल के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने किस मीडिया संस्थान को गोपनीय जानकारी देने का आरोप झेला है।

    पार्नेल ने कहा कि गोपनीय जानकारी की सुरक्षा ऐसी जिम्मेदारी है, जिसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उनके मुताबिक, इस भरोसे को तोड़ने वाले लोग संवेदनशील जानकारी तक पहुंच और उससे जुड़ी जिम्मेदारी दोनों खो सकते हैं।