Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bengal Bypoll: धूपगुड़ी उपचुनाव में तृणमूल का कब्जा, ममता बनर्जी बोलीं- यह टीम आइएनडीआइए के लिए भी बड़ी जीत

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 01:17 AM (IST)

    उत्तर बंगाल के धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा क ...और पढ़ें

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. धूपगुड़ी उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक: ममता बनर्जी
    2. ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के लोगों के तृणमूल के साथ होने का किया दावा

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। उत्तर बंगाल के धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत पर मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है।

    शुक्रवार को दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में ममता ने कहा,

    ये बहुत बड़ी जीत है। यह भाजपा की सीट थी। भाजपा ने वहां होटल के सभी कमरे एक महीने के लिए बुक किए थे और उनके मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं सभी ने प्रचार किया। फिर भी लोगों ने हमें वोट दिया। यह बंगाल की जीत है। मैं इसे ऐतिहासिक जीत कहती हूं।

    इसे भी पढ़ें: सात में तीन सीटें जीतकर भाजपा ने पुराना प्रदर्शन रखा बरकरार, UP की घोसी सीट गंवाई

    क्या कुछ बोलीं ममता बनर्जी?

    ममता ने कहा कि भाजपा देश में सात में से चार उपचुनाव हार गई है। ये टीम आइएनडीआइए के लिए भी बड़ी जीत है।

    ममता ने इस जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी पार्टी धूपगुड़ी के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने धूपगुड़ी के लोगों (मां-माटी व मानुष) का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।

    ममता ने जोर देकर कहा कि उत्तर बंगाल के लोग हमारे साथ हैं। पंचायत चुनाव में भी वहां के लोगों ने हमारे पक्ष में मतदान किया था।

    'हमारी रणनीति पर जनता करती है भरोसा'

    ममता ने एक्स पर भी लिखा,

    मैं धूपगुड़ी के लोगों का हमारे उपर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद करती हूं। उत्तर बंगाल के लोग हमारे साथ हैं। लोग विकास, समावेशिता और सशक्तिकरण की हमारी रणनीति पर भरोसा करते हैं। बंगाल ने अपना जनादेश दिखाया है। जल्द ही आइएनडीआइए भी अपनी प्राथमिकता दिखाएगा। जय बांग्ला! जय भारत!

    'विकास की राजनीति को जनता ने अपनाया'

    वहीं, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और ममता के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी धूपगुड़ी के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने नफरत और कट्टरता पर विकास की राजनीति को अपनाया है।

    'बहुत मुश्किल से जीत सकी तृणमूल'

    इधर, भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख व बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले धूपगुड़ी में सत्तारूढ़ तृणमूल की मामूली जीत, आने वाले समय का संकेत है। उन्होंने एक्स पर लिखा,

    खबरें और भी

    ममता बनर्जी और उनके उत्तराधिकारी दोनों ने उपचुनाव में दांव लगाया था, लेकिन फिर भी मुश्किल से ही जीत हासिल कर सके। लोग उनकी राजनीति से तंग आ चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही धुपगुड़ी उपचुनाव नहीं जीती, लेकिन हम उन सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के आभारी हैं, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि शत्रुतापूर्ण और दमनकारी तृणमूल शासन के बावजूद भाजपा अपने वोट शेयर पर कायम रही। बंगाल 2024 में ममता बनर्जी को करारा झटका देगा।

    इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने एक्स पर बदली अपनी फोटो, जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिया खास मैसेज

    भाजपा को महज दो प्रतिशत कम वोट मिले'

    वहीं, प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा मतदानकर्मियों की जगह पुलिस के इस्तेमाल के बावजूद 5,000 से कम वोटों के अंतर से तृणमूल की जीत आने वाले समय का संकेत है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मात्र दो प्रतिशत कम वोट मिले हैं। पोस्टल बैलेट में भाजपा को तृणमूल से काफी अधिक वोट मिले हैं, जो दिखाता है कि सरकारी कर्मचारी सत्तारूढ़ दल से नाराज हैं।

    वहीं, चुनाव परिणाम पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि मैं जनता के फैसले को स्वीकार करती हूं, लेकिन तृणमूल को ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए।