Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में कुख्यात गैंगस्टर सुबोध सिंह के दो गुर्गों पर शिकंजा, हथियार और नकदी के साथ गिरफ्तार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:37 PM (IST)

    बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सुबोध सिंह के दो गुर्गों को उत्तर 24 परगना में हथियारों और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    गैंगस्टर सुबोध सिंह के दो गुर्गे गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    गैंगस्टर सुबोध सिंह के दो गुर्गे गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. सुबोध सिंह के दो गुर्गे उत्तर 24 परगना से गिरफ्तार।

    2. हथियार (पिस्तौल, बंदूक) और एक लाख से अधिक नकदी मिली।

    3. पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की जांच कर रही है।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सुबोध सिंह के दो गुर्गों को हथियारों और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर 24 परगना जिले के मोहनपुर थाने की पुलिस ने जयविंद चौधरी और अफसर अली को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से एक सात एमएम पिस्तौल, एक वन-शटर बंदूक और एक लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।

    दोनों आरोपित देर रात इलाके में किस उद्देश्य से एकत्र हुए थे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों को यह भी पता लगाने की कोशिश है कि क्या उन्हें किसी नई आपराधिक वारदात को अंजाम देने का जिम्मा दिया गया था। पुलिस दोनों के आपराधिक नेटवर्क और हाल की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

    सुबोध सिंह का नाम कई आपराधिक मामलों में आया

    पिछले कुछ वर्षों में बंगाल में हुई कई आपराधिक घटनाओं की जांच के दौरान सुबोध सिंह का नाम सामने आया है। बैरकपुर में एक कारोबारी को निशाना बनाकर गोली चलाने की घटना की जांच में भी उसका नाम सामने आया था। भाजपा नेता मनीष शुक्ला हत्याकांड में भी उसका नाम जुड़ा था।

    पुलिस के अनुसार, बिहार की बेउर जेल में बंद रहने के दौरान भी सुबोध पर बंगाल में डकैती, वसूली और हत्या जैसी आपराधिक गतिविधियों की कथित साजिश में शामिल रहने के आरोप लगे थे। इन मामलों के बाद बंगाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और वह लंबे समय तक बंगाल की जेल में बंद रहा।

    खबरें और भी