Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी, 6 महीने से मिल रहे थे गुमनाम पत्र

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:45 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी वाले गुमनाम पत्र मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज ...और पढ़ें

    सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी। (सोशल मीडिया)

    सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. सौरभ गांगुली और पत्नी डोना को मिली जान से मारने की धमकी।

    2. छह महीने से मिल रहे थे गुमनाम धमकी भरे पत्र।

    3. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की, खुफिया विभाग भी।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली तथा उनकी पत्नी डोना गांगुली को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

    सोमवार को सौरभ की निजी सचिव तानिया भट्टाचार्य ने ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत की। परिवार के अनुसार, पिछले करीब छह महीनों से सौरभ को अज्ञात व्यक्ति की ओर से गुमनाम पत्र भेजे जा रहे थे।

    शिकायत के अनुसार, शुरुआती पत्र अंग्रेजी में लिखे होते थे और उनमें आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता था। परिवार ने पहले इन्हें गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को घर के पते पर मिले पत्र में सौरभ और डोना को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई।

    इसके बाद परिवार की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस से संपर्क किया गया। मामले की जानकारी राज्य के खुफिया विभाग को भी दी गई है। पुलिस पत्र की भाषा, सामग्री और उसे भेजने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है।

    पत्र में दर्ज फोन नंबर से जांच

    परिवार को आशंका है कि पत्र भेजने वाले का नाम अरुण कुमार हो सकता है। पत्र में एक फोन नंबर दिया गया था, जिसे ट्रूकालर पर जांचने के बाद यह नाम सामने आया। हालांकि, पुलिस ने अभी पत्र भेजने वाले की पहचान की पुष्टि नहीं की है।

    खबरें और भी

    सौरभ को पहले भी धमकी मिल चुकी है। वर्ष 2017 में उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में निर्मल्य माइती नामक युवक को गिरफ्तार किया गया था। मौजूदा मामले में पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।