विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal: मेरा कोई राजनीतिक लक्ष्य नहीं, किसी को उत्तर देने के लिए भी बाध्य नहीं : सौरव गांगुली

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
Updated: Thu, 28 Sep 2023 08:01 PM (IST)

गुरुवार को एक कार्यक्रम में सौरव ने इसपर कहा कि मैं एक स्वतंत्र व्यक्ति हूं। कोई विधायक अथवा सांसद नहीं हूं। किसी राजनीतिक दल से भी जुड़ा नहीं हूं। मै ...और पढ़ें

सौरव ने स्पेन से बंगाल मे निवेश की घोषणा करने पर सवाल उठाए जाने पर दिया जवाब
सौरव ने स्पेन से बंगाल मे निवेश की घोषणा करने पर सवाल उठाए जाने पर दिया जवाब

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हालिया संपन्न स्पेन दौरे के समय राज्य में इस्पात संयंत्र खोलने की घोषणा की थी। बंगाल में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सौरव के स्पेन से इस तरह की घोषणा करने पर सवाल उठाया था।

मैं एक स्वतंत्र व्यक्ति हूं: सौरव

गुरुवार को एक कार्यक्रम में सौरव ने इसपर कहा-'मैं एक स्वतंत्र व्यक्ति हूं। कोई विधायक अथवा सांसद नहीं हूं। किसी राजनीतिक दल से भी जुड़ा नहीं हूं। मैं जहां मर्जी, वहां जा सकता हूं। बहुत से लोग बहुत सी जगह जाते हैं। मेरे लिए कोलकाता, दिल्ली, स्पेन सब एक है।Ó सौरव ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबनी में इस्पात संयंत्र खोलने करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- बंगाल के लोगों की आवाज दिल्ली तक पहुंचाएंगीं ममता बनर्जी, CM ने राष्ट्रीय राजधानी तक मार्च का किया आह्वान

स्पेन दौरे के समय कहा था सौरव ने?

इस दिन सौरव ने आगे कहा-'मेरा कोई राजनीतिक लक्ष्य नहीं है। मैं किसी को उत्तर देने के लिए बाध्य भी नहीं हूं।' स्पेन दौरे के समय सौरव ने कहा था कि उनके खेल से जुड़े होने पर उनका परिवार व्यवसाय में शामिल है। उनके दादाजी ने 50-55 साल पहले बंगाल में छोटा सा कारोबार शुरू किया था। उस समय राज्य सरकार का काफी समर्थन मिला था।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक व बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुबेंदु अधिकारी ने कहा था कि सौरव जमीन तो ले लेते हैं लेकिन कुछ करते नहीं हैं। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी सौरव के स्पेन जाकर इस तरह की घोषणा करने पर सवाल उठाया था।

यह भी पढ़ें- West Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में अभिषेक बनर्जी को ED का समन, TMC ने भाजपा पर साधा निशाना