Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तृणमूल कार्यालय में एनसीपीआई सांसद सायनी के बैठने पर विवाद, ममता समर्थकों ने जड़ा ताला

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:39 PM (GMT+05:30)

    ममता समर्थकों ने कोलकाता के गरफा स्थित तृणमूल कार्यालय में जादवपुर सांसद सायनी घोष के इस्तेमाल पर ताला लगा दिया। ...और पढ़ें

    तृणमूल कार्यालय में एनसीपीआई सांसद सायनी के बैठने पर विवाद।

    तृणमूल कार्यालय में एनसीपीआई सांसद सायनी के बैठने पर विवाद।

    HighLights

    1. कोलकाता में तृणमूल कार्यालय को लेकर पार्टी में विवाद।

    2. ममता समर्थकों ने सायनी घोष के कार्यालय में ताला लगाया।

    3. सायनी पर एनसीपीआई सांसद के रूप में काम करने का आरोप।

    राज्य ब्यूरो,कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के गरफा इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय को लेकर पार्टी के भीतर विवाद सामने आया है। सोमवार को ममता बनर्जी समर्थक तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जादवपुर की सांसद सायनी घोष के इस्तेमाल वाले पार्टी कार्यालय में ताला लगा दिया।

    उनका आरोप है कि सायनी तृणमूल के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद अब एनसीपीआइ की सांसद के रूप में काम कर रही हैं और एनडीए की बैठकों में शामिल हो रही हैं। ऐसे में तृणमूल के कार्यालय का इस्तेमाल करने का उन्हें अधिकार नहीं है।

    गरफा के 106 नंबर वार्ड में स्थित इस कार्यालय का इस्तेमाल सायनी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद किया था। यहां तृणमूल नेताओं के साथ बैठकें और चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाती थी।

    कार्यालय के बाहर सायनी के नाम की पट्टिका भी लगी थी। सोमवार को कुछ युवक-युवतियां वहां पहुंचे और खुद को ममता बनर्जी का समर्थक तथा ‘असल तृणमूल’ का कार्यकर्ता बताया। उनके हाथों में ‘गो बैक सायनी’ और ‘विश्वासघातक के लिए जगह नहीं’ जैसे संदेश वाले बैनर थे।

    सचिव को बाहर निकालकर लगाया ताला

    प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय में मौजूद सायनी के सचिव को बाहर निकाल दिया और फिर दरवाजे पर ताला लगा दिया। उनका कहना था कि तृणमूल के कार्यालय में बैठकर किसी दूसरे राजनीतिक दल के लिए जनसंपर्क नहीं किया जा सकता।

    खबरें और भी

    प्रदर्शनकारियों ने सायनी के एनसीपीआइ सांसद बनने और एनडीए की बैठकों में शामिल होने का भी जिक्र किया। मामले पर सायनी घोष की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।