पूर्व रेलवे की रिकॉर्ड तोड़ कमाई... यात्री आय में 14.08 प्रतिशत का उछाल; 2294.97 करोड़ रुपये पर पहुंचा राजस्व
पूर्व रेलवे ने 30 सितंबर 2026 तक यात्री यातायात और राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। यात्री राजस्व 14.08% ...और पढ़ें
-1791472955126_m.webp)
पूर्व रेलवे ने दर्ज की रिकॉर्ड कमाई
जागरण संवाददाता, कोलकाता । पूर्व रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में 30 सितंबर 2026 तक यात्री यातायात और यात्री राजस्व, दोनों में पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में उल्लेखनीय व रिकार्ड वृद्धि दर्ज की है। पूर्व रेलवे का यात्री यातायात 643.534 मिलियन (64.35 करोड़) से बढ़कर 684.247 मिलियन (68.42 करोड़) हो गया है।
इस तरह इसमें 40.713 मिलियन (4.07 करोड़) यानी 6.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (पीसीसीएम) डा. उदय शंकर झा ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पूर्व रेलवे का मुख्यालय कोलकाता में ही है।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में यात्री राजस्व 2011.74 करोड़ रुपये से बढ़कर 2294.97 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो 283.23 करोड़ रुपये यानी 14.08 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
पीसीसीएम ने बताया कि यात्री यातायात में उपनगरीय खंड की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 30 सितंबर तक उपनगरीय यात्री यातायात 532.816 मिलियन से बढ़कर 565.895 मिलियन हो गया, यानी इसमें 33.079 मिलियन (6.21 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई।
इसी अवधि में उपनगरीय यात्री राजस्व 343.22 करोड़ रुपये से बढ़कर 370.34 करोड़ रुपये हो गया, जो 27.12 करोड़ रुपये यानी 7.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
आरक्षित खंड में भी यात्री यातायात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। यह 19.310 मिलियन से बढ़कर 20.900 मिलियन हो गया, यानी 1.590 मिलियन (8.23 प्रतिशत) की वृद्धि हुई। वहीं, आरक्षित यात्री राजस्व 1227.91 करोड़ रुपये से बढ़कर 1412.40 करोड़ रुपये हो गया। इसमें 184.49 करोड़ रुपये यानी 15.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
पीसीसीएम डा. झा के अनुसार, यात्री यातायात और राजस्व में यह वृद्धि रेलवे की यात्री सेवाओं की निरंतर मांग को दर्शाती है।
