Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ममता बनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर और जूते-चप्पल से हमला, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया आरोप

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:41 PM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर उत्तर 24 परगना में हमला हुआ जब वह एक मृत तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ममता बनर्जी के काफिले पर उत्तर 24 परगना में हुआ हमला।

    2. प्रदर्शनकारियों ने पत्थर, पानी की बोतलें और जूते-चप्पल फेंके।

    3. ममता ने पुलिस पर भाजपा को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता : बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा में पुलिस हिरासत में मृत तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार को जिले के बीजपुर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

    प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को घेरकर ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। उनकी कार पर बड़े पत्थर, चप्पल और कीचड़ फेंके गए।

    बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

    ममता ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में भाजपा समर्थकों ने यह सब किया। हालांकि, भाजपा ने इस घटना में किसी भी पार्टी कार्यकर्ता के शामिल होने से इनकार किया है।

    'पुलिस बदमाशों को संरक्षण दे रही है'

    ममता ने घटना पर कहा कि पत्थर मेरे सिर पर लग जाता तो फट जाता। हम सभी यहां मारे जाते। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बदमाशों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर मामला दर्ज कराया जाएगा।

    ममता के साथ सांसद कल्याण बनर्जी और राज्यसभा सदस्य डोला सेन भी मौजूद थीं। कल्याण ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस के जरिए शासन चलाया जा रहा है और कथित तौर पर माफिया तत्वों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    पुलिस हिरासत में हुई थी तृणमूल कार्यकर्ता की मौत

    कांचरापाड़ा नगरपालिका की पूर्व तृणमूल पार्षद जेनी शर्मा केवट के पति बिरजू केवट को वसूली समेत विभिन्न आरोपों में हालीशहर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया गया। इसके अगले दिन पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई।

    खबरें और भी

    जेनी ने आरोप लगाया कि लॉकअप में पुलिस की पिटाई से उनके पति की मौत हुई। पुलिस की ओर से इस आरोप पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। ममता ने मृतक के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक के परिवार को भाजपा की ओर से धमकाया जा रहा है।

    भाजपा बोली- प्रदर्शन में पार्टी का कोई कार्यकर्ता नहीं था

    बीजपुर के भाजपा विधायक सुदीप्त दास ने ममता के दौरे को राजनीतिक बताया। उनका आरोप था कि भाजपा लगातार मृतक के परिवार के संपर्क में है और कानूनी सहायता देने के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि ममता इस घटना के बहाने राजनीति कर रही हैं।

    वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे व्यवहार का समर्थन नहीं करती और घटना में पार्टी का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं था।