Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ममता बनर्जी के खिलाफ लगे 'चोर-चोर' के नारे, TMC ने कहा- नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 09:18 PM (IST)

    कोलकाता के श्यामबाजार में नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंची ममता बनर्जी को 'चोर-चोर' के नारों का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें

    ममता बनर्जी के खिलाफ लगे नारे (फोटो-पीटीआई)

    ममता बनर्जी के खिलाफ लगे नारे (फोटो-पीटीआई)

    HighLights

    1. ममता बनर्जी को कोलकाता के श्यामबाजार में नारों का सामना करना पड़ा।

    2. नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि के बाद लगे नारे।

    3. भाजपा सांसद अनंत महाराज की नेताजी पर टिप्पणी से विवाद गहराया।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। उत्तर 24 परगना के हालीशहर के बाद अब कोलकाता के श्यामबाजार में भी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘चोर-चोर’ के नारों का सामना करना पड़ा।

    मंगलवार को वह पांच माथा मोड़ स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उनके खिलाफ नारे लगाए गए।

    TMC ने भाजपा पर लगाया आरोप

    घटना को लेकर तृणमूल और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि ममता के खिलाफ नारेबाजी के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है। उन्होंने इसे पूर्व मुख्यमंत्री को निशाना बनाकर की गई सुनियोजित घटना बताया।

    इससे पहले रविवार को हालीशहर में एक मृत तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंची ममता को भी विरोध का सामना करना पड़ा था। उनके काफिले को घेरकर नारेबाजी की गई थी।

    इसी बीच, भाजपा के राज्यसभा सदस्य और ग्रेटर कूचबिहार पीपल्स एसोसिएशन के नेता अनंत महाराज की नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर टिप्पणी को लेकर विवाद तेज हो गया है।

    आरोप है कि उन्होंने एक सभा में नेताजी की स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘देशद्रोही’ कहा था। ममता ने कहा कि तृणमूल नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। इस टिप्पणी के खिलाफ सिलीगुड़ी में साइबर क्राइम थाने और पुलिस कमिश्नरेट में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

    यह भी पढ़ें- बंगाल में ईडी की बड़ा एक्शन, हथियार-मानव और मादक पदार्थों की तस्करी पर PMLA के तहत शिकंजा