Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही', अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हमलों के बाद बोलीं ममता

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 07:29 AM (IST)

    ममता बनर्जी ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है, जब उनकी पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर कथित तौर पर हमला हुआ। ...और पढ़ें

    तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी। (फोटो- पीटीआई)

    तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी। (फोटो- पीटीआई)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। यह आरोप उन्होंने तब लगाया जब उनकी पार्टी के लोकसभा मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी को चंडीतला पुलिस स्टेशन के पास एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उन पर कथिक तौर पर हमला हो गया।

    सेरामपुर के सांसद कल्याण शनिवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में एक ज्ञापन सौंपने के लिए अहिल्याबाई रोड से होते हुए पुलिस स्टेशन की ओर जा रहे थे। तभी कथित तौर पर लोगों के एक समूह ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उन्हें "चोर" कहकर पुकारा।

    कल्याण बनर्जी ने किया हमले का दावा

    सांसद ने दावा किया कि उन पर कोई चीज फेंकी गई, जिससे उनके सिर पर चोट लगी और खून बहने लगा। वह अपने सिर के पिछले हिस्से पर कपड़ा रखे हुए और सड़क पर गिरे हुए दिखे। बाद में उन्होंने पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया।

    कल्याण ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह सब पुलिस के सामने हुआ। मेरे सिर पर चोट लगी है और खून बह रहा है।" उन्होंने यह भी दावा किया कि एक सीआरपीएफ जवान ने उनकी जान बचाई।

    ममता बनर्जी ने क्या कहा?

    एक्स (ट्विटर) पर ममता ने लिखा, "कल भाजपा समर्थकों ने तृणमूल के लोकसभा सदन नेता अभिषेक बनर्जी पर बेरहमी से हमला किया। इस हमले के खौफनाक वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। आज, लोकसभा में हमारे मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी भी भाजपा के एक सुनियोजित हमले का शिकार हुए। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।"

    खबरें और भी

    हालांकि, चंडीतला घटनास्थल पर मौजूद भाजपा समर्थकों ने सुनियोजित हमले के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इसे तृणमूल नेताओं के प्रति जनता के गुस्से का इजहार बताया। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत 10 से 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: 'आप घमंडी हैं', अभिषेक को देखने पहुंची ममता बनर्जी ने अस्पताल के अधिकारियों को लगाई फटकार