विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता हवाई अड्डे को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया तलाशी अभियान; जांच में निकली फर्जी ईमेल

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:50 PM (IST)

कोलकाता हवाईअड्डे पर बम की धमकी वाला एक ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने गहन ...और पढ़ें

कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी वाला ईमेल निकला फर्जी

कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी वाला ईमेल निकला फर्जी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता हवाईअड्डे पर गुरुवार दोपहर बम की धमकी वाला एक ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की गहन तलाशी के बाद यह अफवाह साबित हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ईमेल में दावा किया गया था कि हवाईअड्डे के अंदर बम रखा गया है और वह कभी भी फट सकता है, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया।

हवाईअड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने तुरंत टर्मिनल और अन्य क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने कहा कि हमें दोपहर में कोलकाता हवाईअड्डे पर बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल मिला। हमने तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को सतर्क किया और हवाईअड्डा परिसर की पूरी तरह जांच की गई। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यह फर्जी ईमेल था।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा जांच के दौरान यात्रियों को कुछ क्षेत्रों से दूर कर दिया गया था।

सुरक्षा एजेंसियों ने ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि कोलकाता हवाईअड्डा प्रबंधन को पहले भी कई बार बम की धमकी वाला ईमेल मिल चुके हैं, जो जांच के बाद हर बार फर्जी निकला।