यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नहीं रहे पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Buddhadeb Bhattacharjee बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य (Buddhadeb Bhattacharjee) का गुरुवार को निधन हो गया। 80 स ...और पढ़ें

HighLights
- दस सालों तक बंगाल के सीएम रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य
- सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थे पूर्व सीएम
राज्य ब्यूरो,कोलकाता। बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य (Buddhadeb Bhattacharjee) का गुरुवार को निधन हो गया। 80 साल की उम्र में सुबह 8.20 बजे कोलकाता स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। इसकी वजह से उन्हें कई बार अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। उनके निधन की सूचना सामने आते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर छा गई है। उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने उनकी मौत की पुष्टि की।
दस साल तक रहे सीएम
बंगाल में वाम मोर्चा के 34 साल के शासन के दौरान बुद्धदेव भट्टाचार्य दूसरे और आखिरी सीपीएम मुख्यमंत्री थे। माकपा नेता वर्ष 2000 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। भट्टाचार्य ने 2015 में सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति से इस्तीफा दे दिया था और 2018 में पार्टी के राज्य सचिवालय की सदस्यता भी छोड़ दी थी।
राजकीय सम्मान के साथ विदा होंगे बुद्धदेव भट्टाचार्य: ममता बनर्जी
बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा," मुख्यमंत्री श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। मैं उन्हें पिछले कई दशकों से जानती हूं और पिछले कुछ वर्षों में जब वे बीमार थे तो मैंने उनसे कई बार मुलाकीत की। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं सीपीआई(एम) पार्टी के सदस्यों और उनके सभी अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। हमने पहले ही यह निर्णय ले लिया है कि हम उनकी अंतिम यात्रा और संस्कार के दौरान उन्हें पूरा सम्मान और औपचारिक सम्मान देंगे।
खबरें और भी

सुवेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि
बंगाल के पूर्व सीएम के निधन पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,"मुझे यह जानकर बेहद दुख हुआ कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का स्वर्गवास हो गया है। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।
कल होगा अंतिम संस्कार
माकपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने बताया कि कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुक्रवार शाम 4:00 बजे माकपा के प्रदेश मुख्यालय अलीमुद्दीन स्ट्रीट से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी।
यह भी पढ़ें: West Bengal: ममता मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदले; सीएम ने अपने पास रखा जेल मंत्रालय