'मतांतरण कराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई', मालदा में बोले CM शुभेंदु
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मालदा में मतांतरण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और बाल विवाह व नशामुक्ति की ...और पढ़ें
-1791483611266_m.webp)
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मतांतरण पर दी कड़ी चेतावनी (फाइल फोटो)
HighLights
मतांतरण कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
मालदा में बाढ़ पीड़ितों को ₹242 करोड़ का राहत पैकेज दिया।
बाल विवाह, नशामुक्ति पर अंकुश लगाने की जिलेवासियों से अपील।
संवाद सूत्र, मालदा । मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मतांतरण के मुद्दे पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि मतांतरण कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बंगाल के मालदा में बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि बांटने पहुंचे शुभेंदु ने गुरुवार को जिलेवासियों से मतांतरण, बाल विवाह पर अंकुश लगाने और मालदा को नशामुक्त बनाने की भी अपील की।
मथुरापुर फुटबाल मैदान में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार मालदा के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मानिकचक, रतुआ और इंग्लिश बाजार के बाढ़ प्रभावित 24,495 परिवारों के बीच कुल 242 करोड़ रुपये का पैकेज दिया।
राज्य सरकार की ओर से पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को एक लाख 80 हजार रुपये तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 90 हजार रुपये के चेक दिए गए। दुर्गापूजा को देखते हुए पांच हजार परिवारों को नए कपड़े, मच्छरदानी समेत विभिन्न राहत सामग्री भी प्रदान की गई।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। दावा किया कि पांच महीने के भीतर बाढ़ पीड़ितों के लिए जितना काम किया गया है, उतना पहले किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया।
कहा कि वह मालदा में केवल भाषण देने नहीं, बल्कि काम करने आए हैं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ और नदी कटाव की समस्या के स्थायी समाधान का भी भरोसा दिया। कहा कि पानी उतरने के बाद इस दिशा में काम शुरू किया जाएगा।
कानपुर आईआईटी की विशेष टीम कटाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर चुकी है। कहा कि स्थायी समाधान के लिए जितनी राशि की आवश्यकता होगी, राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।
