14 अगस्त को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाएं, बंगाल के राज्यपाल का आह्वान
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाने का आह्वान क ...और पढ़ें

‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने का आह्वान।
HighLights
राज्यपाल आरएन रवि ने 14 अगस्त को स्मृति दिवस मनाने को कहा।
सभी सरकारी, निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को निर्देश दिए गए।
युवा पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से अवगत कराना मुख्य उद्देश्य।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने रविवार को राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयों के साथ उनके अधीन आने वाले कालेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों से 1947 में हुए देश के विभाजन की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का आह्वान किया।
लोकभवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को आयोजन से जोड़कर भारत विभाजन के दौरान हुई त्रासदी और विशेष रूप से बंगाल पर पड़े उसके गहरे प्रभाव को याद करने की अपील की है।
राज्यपाल ने कहा कि विभाजन की सबसे भयावह त्रासदियों में बंगाल भी शामिल था। लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने जीवन और आजीविका को खोया तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक स्तर पर भी व्यापक उथल-पुथल हुई। विभाजन ने बंगाल के समाज और लोगों के जीवन पर गहरा और दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ा।
नई पीढ़ी को इतिहास की त्रासदी से कराया जाए अवगत
राज्यपाल ने कहा कि स्मृति दिवस मनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश के इतिहास के इस अत्यंत पीड़ादायक अध्याय से परिचित कराना है। विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिलना चाहिए कि विभाजन के समय लोगों ने किस प्रकार की पीड़ा झेली और इसके पीछे कौन से कारण और परिस्थितियां जिम्मेदार थीं।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर समाज को उन ताकतों के प्रति सतर्क रहना चाहिए जो लोगों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास करती हैं।