विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बंगाल कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:51 PM (IST)

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।

बंगाल मंत्रिमंडल ने पीएम मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव दिया

बंगाल मंत्रिमंडल ने पीएम मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव दिया

HighLights

  1. बंगाल मंत्रिमंडल ने पीएम मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव दिया

  2. सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सम्मान

  3. बांग्ला भाषा को शास्त्रीय दर्जा देने की सराहना

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन यानी प्रशासनिक पदों पर 25 वर्ष पूरे होने पर बंगाल मंत्रिमंडल (कैबिनेट) ने बुधवार को एक विशेष धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और देश के विकास में उनके योगदान को रेखांकित किया गया।

बैठक के बाद राज्य सचिवालय नवान्न में संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी। शुभेंदु ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बंगाल, गुजरात और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय के पास यह प्रस्ताव भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बांग्ला भाषा को उसका उचित सम्मान दिया है। उन्होंने वर्ष 2024 में बांग्ला भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान करने के केंद्र सरकार के फैसले का उल्लेख किया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बांग्ला के साथ मराठी, पालि, असमिया और प्राकृत को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मंजूरी दी थी। शुभेंदु ने प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल, गुजरात और भारत की प्रगति में उनके योगदान को वह नमन करते हैं।