बंगाल कैबिनेट का बड़ा फैसला, श्रमिकों को ₹5000 पूजा बोनस; 45000 नई भर्तियों को भी मंजूरी
बंगाल कैबिनेट ने 45 हजार से अधिक नई भर्तियों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही, उत्तर बंगाल के बंद ...और पढ़ें
-1791988252033_m.webp)
बंद चाय बागानों के श्रमिकों को 5000 रुपये पूजा बोनस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की नई भाजपा सरकार ने दुर्गापूजा में उत्तर बंगाल के बंद चाय बागानों के बेरोजगार श्रमिकों और राज्य में नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार शाम हुई राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की विशेष बैठक में विभिन्न विभागों में 45 हजार से अधिक नई भर्तियों को मंजूरी दी गई।
चाय बागानों के श्रमिकों को मिलेगा पांच हजार पूजा बोनस
इसके अलावा मंत्रिमंडल ने उत्तर बंगाल में जनवरी, 2023 से ही बंद 21 चाय बागानों के 19,524 पात्र श्रमिकों को पांच- पांच हजार रुपये पूजा बोनस और उनके परिवार के लिए 50 किलो अतिरिक्त चावल देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्य सचिवालय नवान्न सभागार में संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर बंगाल के 21 चाय बागान जनवरी 2023 से ही बंद हैं। इनके कुल 19,524 श्रमिक अब भी बेरोजगार हैं। इनमें 60 वर्ष से कम उम्र के प्रत्येक पात्र श्रमिकों के बैंक खातों में श्रम विभाग की ओर से पूजा बोनस के रूप में 5,000 रुपये की सहायता राशि भेजी जल्द जाएगी।
दुर्गापूजा से छठपूजा तक पत्र परिवारों को मिलेगा लाभ
इसके साथ ही, प्रत्येक पात्र परिवार को दुर्गापूजा से छठपूजा तक उत्सव के मौसम में 50 किलो अतिरिक्त चावल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाय श्रमिकों को पहले से मिलने वाला मासिक 35 किलो चावल भी मिलता रहेगा। इस तरह उन्हें नियमित राशन के अतिरिक्त 50 किलो चावल मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंद चाय बागानों के श्रमिकों को वेतन नहीं मिल रहा है, इसलिए उनके बोनस का भी सवाल नहीं उठता। ऐसे में सरकार ने मानवीय आधार पर उन्हें पूजा बोनस के रूप में आर्थिक सहायता और अतिरिक्त चावल देने का निर्णय लिया है।
सरकार का उद्देश्य त्योहार के दौरान प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना है। उन्होंने साथ ही भरोसा दिलाया कि बंद चाय बागानों को जल्द से जल्द खुलवाने के लिए भी राज्य सरकार प्रयास कर रही है।
45 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी
मुख्यमंत्री ने साथ ही बताया कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 45,185 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा बताया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
इनमें 33,192 पद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित है। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा, पुलिस व अन्य विभागों में भर्तियां की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 'बंगाल में विकास की रफ्तार को कोई नहीं रोक सकता', 6000 करोड़ के फिनाल प्लांट का उद्घाटन कर बोले CM शुभेंदु
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में नई तदर्थ समितियां गठित
