Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुर्शिदाबाद में 5 साल से तालाब में रह रहा 17 वर्षीय किशोर, पानी से बाहर आते ही होती है जलन

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:30 PM (IST)

    मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 17 वर्षीय इकबाल शेख पिछले पांच साल से तालाब में रह रहा है, क्योंकि उसे पानी से बाहर आने पर शरीर में तेज जलन महसूस होती है। ...और पढ़ें

    पांच साल से तालाब में रह रहा 17 वर्षीय किशोर। (सोशल मीडिया)

    पांच साल से तालाब में रह रहा 17 वर्षीय किशोर। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. इकबाल शेख पांच साल से लगातार तालाब में रह रहा है।

    2. पानी से बाहर आने पर उसे शरीर में तेज जलन होती है।

    3. गरीब परिवार बेटे के इलाज के लिए सरकारी सहायता मांग रहा है।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 17 वर्षीय इकबाल शेख पिछले करीब पांच वर्षों से असामान्य तरीके से तालाब में रहने को लेकर चर्चा में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह लगातार पांच से सात दिनों तक पानी में रहता है। रात में भी उसे तालाब के बीच पानी में देखा जाता है। पानी से बाहर आने पर वह शरीर में तेज जलन महसूस होने की बात कहता है।

    परिवार और स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब पांच साल पहले इकबाल के व्यवहार में बदलाव आया। पहले वह अलग-अलग तालाबों में समय बिताता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से एक ही तालाब में लंबे समय तक रहता है। स्थानीय लोग उसे चिउड़ा और बिस्कुट देकर भोजन कराते हैं।

    पानी से बाहर आने के लिए कहने पर वह उनकी बात नहीं मानता। लगातार पानी में रहने से उसके हाथ-पैर की त्वचा सफेद पड़ गई है। उसे सर्दी-खांसी समेत अन्य शारीरिक परेशानियां भी हैं।

    गरीबी के कारण बेटे का इलाज कराने में असमर्थ

    परिवार ने पहले उसका मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज कराने की कोशिश की थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इकबाल के पिता हशिबुर्र शेख का एक वर्ष पहले निधन हो चुका है। उसकी मां कमिरन बीबी बीड़ी बनाकर परिवार का गुजारा करती हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अब वह बेटे का इलाज कराने में असमर्थ हैं।

    उन्होंने सरकारी सहायता और भत्ते की मांग की है। स्थानीय लोगों ने इकबाल की जान को खतरा बताते हुए विधायक भरत कुमार झाउ और प्रशासन से उसके लिए तत्काल बेहतर इलाज और आवश्यक सहायता की व्यवस्था करने की मांग की है। तालाब में उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट रही है।

     

    खबरें और भी