विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल:निजी जानकारियां मीडिया में लीक होने से नाराज अभिषेक बनर्जी, निजता के हनन का आरोप लगा पहुंचे हाई कोर्ट

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:30 PM (IST)

अभिषेक बनर्जी ने जांच एजेंसियों पर निजी जानकारी मीडिया में लीक करने का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है।

अभिषेक बनर्जी ने निजता के हनन पर कलकत्ता हाई कोर्ट में दायर की याचिका (फाइल फोटो)

अभिषेक बनर्जी ने निजता के हनन पर कलकत्ता हाई कोर्ट में दायर की याचिका (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। ममता तृणमूल के सांसद अभिषेक बनर्जी ने विभिन्न मामलों में पुलिस व जांच एजेंसियों द्वारा उनसे पूछे गए सवाल तथा जांच से जुड़ीं निजी जानकारियां मीडिया में लीक होने का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने निजता के अधिकार के उल्लंघन का हवाला देते हुए अदालत से जांच से संबंधित सूचनाओं के प्रकाशन पर रोक लगाने की मांग की है।

मामला गुरुवार को न्यायमूर्ति कृष्णा राव की पीठ में आया। हालांकि न्यायमूर्ति राव ने सुनवाई से खुद को अलग करते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति में वह याचिका खारिज नहीं कर रहे हैं। चूंकि पुलिस के खिलाफ भी आरोप लगाए गए हैं, इसलिए सुनवाई उपयुक्त पीठ के समक्ष होनी चाहिए। अब दूसरी पीठ में सुनवाई होगी।

अभिषेक की ओर से अदालत में कहा गया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उनके खिलाफ विभिन्न मामलों में जांच शुरू हुई है। इस दौरान कभी पुलिस तो कभी सीआइडी ने उनसे पूछताछ की। जांचकर्ताओं ने उनसे जो सवाल किए, उनकी जानकारी बाद में मीडिया में आ गई। उनके आधार पर सनसनीखेज खबरें प्रकाशित की जा रही हैं।

कई खबरों में उनकी विदेश यात्रा, निजी जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ीं ऐसी जानकारियां भी प्रकाशित की गई हैं, जिनका जांच से सीधा संबंध नहीं है। इससे उनके निजी जीवन की गोपनीयता, प्रतिष्ठा और गरिमा प्रभावित हो रही है।