Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता एयरपोर्ट पर जब्त की गईं दुर्लभ प्रजाति की 550 ‘स्नेक हेड’ मछलियां, इंटरनेशनल मार्केट की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:46 PM (IST)

    दुर्लभ चन्ना बरका (स्नेक हेड) मछलियों की तस्करी का प्रयास कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विफल कर दिया गया, जहां वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने ...और पढ़ें

    दुर्लभ 'स्नेक हेड' मछलियों की तस्करी का भंडाफोड़

    दुर्लभ 'स्नेक हेड' मछलियों की तस्करी का भंडाफोड़

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता : कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रास्ते दुर्लभ प्रजाति की चन्ना बरका (स्नेक हेड) मछलियों की तस्करी का प्रयास सामने आया है। एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय कार्गो अनुभाग के जरिए बुक एक पार्सल से मलेशिया भेजे जाने की तैयारी में रखी गई 550 मछलियों को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने जब्त किया है।

    इन मछलियों को चार थर्मोकोल के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था।

    मलेशिया भेजी जा रही थीं मछलियां

    बरामद मछलियों को विदेशी बाजार में ‘स्नेक हेड’ के नाम से जाना जाता है और इनकी एक्वेरियम में काफी मांग बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्वा एंटरप्राइजेज ने मलेशिया भेजने के लिए इस खेप को बुक कराया था।

    एक खुफिया सूचना के आधार पर वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने कार्गो क्षेत्र में शनिवार को तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान चार थर्मोकोल के डिब्बों में छिपाकर रखी गईं चन्ना बरका प्रजाति की 550 मछलियां बरामद हुईं।

    30 से 60 हजार रुपये प्रति मछली है कीमत

    बरामद मछलियों में कई की लंबाई 10 सेंटीमीटर से अधिक बताई गई है। इनकी बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपये प्रति मछली आंकी गई है। वहीं, करीब 25 सेंटीमीटर लंबी कुछ मछलियों में प्रत्येक की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है।

    खबरें और भी

    इस हिसाब से जब्त मछलियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य कई करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। चन्ना बरका को विदेशी बाजार में दुर्लभ और महंगी एक्वेरियम मछली के तौर पर जाना जाता है।

    वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो अब यह पता लगाने में जुटा है कि इतनी बड़ी संख्या में दुर्लभ मछलियों को कहां से हासिल किया गया था और इनके निर्यात से संबंधित आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।