Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक, छह मेमू ट्रेनें रद; झारखंड-बंगाल के यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:28 PM (IST)

    South Eastern Railway के आद्रा मंडल में 10 से 16 अगस्त तक आवश्यक अनुरक्षण कार्य के कारण रोलिंग ब्लॉक रहेगा। ...और पढ़ें

    ADRA Rail Division: रोलिंग ब्लांक के कारण रेल यातायात प्रभावित।(प्रतीकात्मक फोटो)

    ADRA Rail Division: रोलिंग ब्लांक के कारण रेल यातायात प्रभावित।(प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में अनुरक्षण कार्य।

    2. 10 से 16 अगस्त तक कई मेमू ट्रेनें रद्द।

    3. पश्चिम बंगाल, झारखंड के यात्रियों को होगी असुविधा।

    जागरण संवाददाता,आसनसोल। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में आवश्यक अनुरक्षण कार्य को लेकर 10 से 16 अगस्त तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके कारण इस अवधि में करीब आधा दर्जन मेमू ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा।

    वहीं, कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन किया जाएगा। ट्रेनों के रद और आंशिक परिचालन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने की संभावना है।

    रेलवे के इस निर्णय का असर पश्चिम बंगाल के साथ-साथ झारखंड के यात्रियों पर भी पड़ेगा। आद्रा मंडल से होकर चलने वाली कई लोकल और मेमू ट्रेनें यात्रियों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन हैं।

    इनके रद रहने से नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जांच लेने की अपील की है।

    रद रहने वाली मेमू ट्रेनें

    • 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू — 13, 14 एवं 16 अगस्त को रद रहेगी।
    • 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू — 11, 14 एवं 16 अगस्त को रद रहेगी।
    • 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू — 16 अगस्त को रद रहेगी।
    • 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू — 12 एवं 13 अगस्त को रद रहेगी।
    • 68023/68024 झाड़ग्राम–पुरुलिया–झाड़ग्राम मेमू — 11 एवं 13 अगस्त को रद रहेगी।
    • 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू — 16 अगस्त को रद रहेगी।


    इसके अलावा 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू 11, 14 एवं 16 अगस्त को आद्रा में आंशिक रूप से सेवा समाप्त करेगी और यही से प्रारंभ होगी। इस अवधि में इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद रहेगी।

    18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर) मेमू 11 , 14 एवं 16 अगस्त को महुदा में आंशिक रूप से सेवा समाप्त करेगी और यही से प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा महुदा–गोमो–महुदा खंड में रद रहेगी।

    68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू 11, 12 एवं 13 अगस्त को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त होगी और यहीं से सेवा प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में रद रहेगी।

    68056 (टाटानगर–आसनसोल) मेमू 14 अगस्त को आद्रा में आंशिक रूप से सेवा समाप्त करेगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल खंड में रद रहेगी।

    68055 (आसनसोल–टाटानगर) मेमू 16 अगस्त को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर खंड में रद रहेगी।

    68060 (आसनसोल–बाराभूम) मेमू 14 एवं 16 अगस्त को आद्रा से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आसनसोल–आद्रा खंड में रद रहेगी।

    18035/18036 (खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस 12 एवं 16 अगस्त को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–हटिया–आद्रा खंड में रद रहेगी।

    इसके अलावा 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस 13 अगस्त को टाटानगर से 75 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

    13511 (आदित्यपुर–आसनसोल) एक्सप्रेस 11 एवं 16 को आदित्यपुर से 60 मिनट विलंब से पुनर्निर्धारित होगी।

    खबरें और भी