Budget 2024: बजट इस साल 2 बार क्यों पेश हो रहा है?


By Ashish Mishra18, Jul 2024 01:01 PMjagran.com

बजट सेशन

इस बार बजट सेशन 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। आइए जानते हैं कि इस साल बजट 2 बार क्यों पेश हो रहा है?

अंतरिम बजट फरवरी में हुआ था पेश

इस साल फरवरी 2024 में अंतरिम बजट पेश किया गया था। वहीं, इसी साल एक बार फिर बजट पेश किया जाना है।

बजट कब पेश होगा?

23 जुलाई 2024 को देश का यूनियन बजट पेश होगा। इस बजट के साथ ही, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऐसी फाइनेंस मिनिस्टर बनने जा रही हैं, जो 7 बार बजट पेश करेंगी।

एक साल में दो बजट क्यों?

देश इस बार आम चुनाव था। जिसकी वजह से 2 बार बजट पेश किया जा रहा है। नई सरकार बनने से पहले फरवरी में एक बजट पेश किया जा चुका है।

नई सरकार पेश करेगी बजट

आम के चुनाव के बाद जनता द्वारा चुनी गई सरकार 23 जुलाई को बजट पेश करेगी। इसमें देश के खर्चों, आर्थिक नीतियों से जुड़ा वित्तीय प्लान होगा।

अंतरिम और यूनियन बजट में अंतर

अंतरिम बजट में टैक्स स्ट्रक्चर को बदलने का फैसला नहीं लिया जाता है। वहीं, यूनियन बजट में रेवेन्यू, खर्चे, पॉलिसी डिटेल्स होती है। यह वित्त वर्ष 31 मार्च तक मान्य रहता है।

बजट पेश करने का उद्देश्य

यूनियन बजट पेश करने का मुख्य उद्देश्य देश में सामाजिक न्याय, समानता और संतुलित आर्थिक विकास लाना है। इसके अलावा, गरीबी और बेरोजगारी को कम करना होता है।

टैक्स ब्रैकेट को तय करना

यूनियन बजट में सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखा जाता है। इसके साथ ही, इस बजट में आयकर दरों और टैक्स ब्रैकेट को भी तय किया जाता है।

पढ़ते रहें

बजट के बारे में जानने समेत बिजनेस से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ