अंकुरित मूंगफली रोजाना खाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra31, Jul 2024 01:55 PMjagran.com

मूंगफली खाना

अक्सर मूंगफली का सेवन करते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि अंकुरित मूंगफली खाने से क्या होता है?

मूंगफली में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई, विटामिन बी 6, मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है। इसे भिगोकर खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।

अंकुरित मूंगफली खाना के फायदे

इस मूंगफली में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं। अंकुरित मूंगफली खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

हड्डियों को मजबूत करना

मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसे भिगोकर खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं और जोड़ों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।

वजन को कम करना

वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे लोगों को अंकुरित मूंगफली का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन को बेहतर करना

अंकुरित मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से पाचन बेहतर रहता है और गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्या दूर होने लगती है।

बालों को मजबूत करने में मददगार

अंकुरित मूंगफली में फॉलेट और विटामिन-बी होता है। इसमें अलावा, इसमें पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जो बालों को मजबूत करने में मदद करता है।

अंकुरित मूंगफली कब खाएं

रात में सोते समय मूंगफली को भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह अंकुरित होने पर इसे खा लें। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ