उमरान की बॉलिंग का कहर, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड


By Farhan Khan11, Jan 2023 10:33 AMjagran.com

रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत के स्पीडगन उमरान मलिक ने अब तक की अपने सबसे तेज गेंद फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

156 कि.मी.

उमरान ने 156 कि.मी. की रफ्तार से बॉलिंग करते हुए अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

तेज गेंदबाज

गेंदबाज उमरान ने श्रीलंका की पारी के 14वें और अपने दूसरे ओवर में यह गेंद फेंकी और वह भारत के सबसे तेज गेंदबाज भी बन गए।

जसप्रीत बुमराह

इससे पहले, उमरान ने पहले टी-20 में 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर जसप्रीत बुमराह का रिकार्ड तोड़ा था। बुमराह ने 153.36 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

मोहम्मद शमी

लिस्ट में 153.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ मोहम्मद शमी तीसरे नंबर पर हैं। अब भारत की तरफ से सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड उमरान मलिक के नाम है।

सफल गेंदबाज

इस मैच में उमरान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिसमें उन्होंने 3 विकेट झटके और महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वनडे क्रिकेट

टी20 में पहले ही सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके उमरान मलिक अब वनडे क्रिकेट में भी सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

आईपीएल

इतना ही नहीं टी20 की सबसे बड़ी लीग आईपीएल की करें तो वहां भी उमरान मलिक सबसे आगे हैं।

बुमराह का रिकॉर्ड

इससे पहले उमरान ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 156 कि.मी. की स्पीड से बोलिंग कराते हुए उन्होंने बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा और वे सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे।