बदलते लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना एक चुनौती बन गया है। इसके लिए लोगों को कई तरह के डाइट फॉलो करने पड़ते हैं।
बॉलीवुड की कई हसीनाएं अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, उनमें से एक सोनम कपूर हैं, जो आए दिन अपनी फिटनेस का राज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
सोनम कपूर ने एक वीडियो में बताया है कि वो अपने दिन की शुरुआत कैसे करती है। अगर आप भी सोनम की तरह फिट रहना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की डाइट रूटीन को फॉलो करें।
सोनम कपूर अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ करती हैं। इसके कुछ देर बाद वह भीगे हुए बादाम और अखरोट को खाती हैं। रोजाना खाली पेट यह ड्रिंक पीने से वजन कम भी होता है।
सोनम कपूर रोजाना कोलेजन चॉकलेट कॉफी पीती हैं। इसके सेवन से आपको एनर्जी मिलती रहेगी।
इसके बाद कुछ देर बाद एक्ट्रेस अंडे और टोस्ट खाती हैं, जो सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।
सोनम चिकन खाना बहुत पसंद करती हैं। वह दोपहर में चिकन अर्राबियाटा पास्ता खाती हैं। आप भी इसे फॉलो कर सकती हैं।
इसके बाद सोनम शाम 5 बजे करीब नाश्ते में रोस्टेड चिकन खाना पसंद करती हैं। यह काफी हेल्दी स्नैक्यस होता है।
सोनम कपूर शाम 7 बजे के आसपास सूप लेती हैं। इसी के साथ उनका पूरा दिन का शेड्यूल खत्म होता है। दरअसल, वह रात का खाना नहीं खाती हैं। वहीं, वह पूरे दिन में 3-4 लीटर पानी पीती हैं।
सोनम कपूर के इन डाइट टिप्स को आप भी फॉलो करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@sonamkapoor) & Canva