पृथ्‍वी ने जड़ा दोहरा शतक, खेली करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी


By Farhan Khan10, Jan 2023 07:46 PMjagran.com

सर्वश्रेष्‍ठ पारी

मुंबई के ओपनर पृथ्‍वी शॉ ने मंगलवार को असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

रन

सर्वश्रेष्‍ठ पारी अपने क्रिकेट करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी खेलते हुए ओपनर पृथ्‍वी ने 283 गेंदों में नाबाद 240 रन बनाए।

प्रदर्शन

दाएं हाथ के इस बल्‍लेबाज ने 33 चौके और एक छक्‍का लगाया।

रणजी ट्रॉफी

रन यह पृथ्‍वी का मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में पहला शतक है। इससे पहले उन्‍होंने सात पारियों में 22.85 की औसत से केवल 160 रन बनाए थे।

आखिरी मैच

पृथ्‍वी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच जुलाई 2021 में खेला था।

सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी

पृथ्‍वी इसी सीजन सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे, जिसमें उन्‍होंने 181.42 के स्‍ट्राइक रेट से 332 रन बनाए थे।

विजय हजारे ट्रॉफी

इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में उन्‍होंने सात पारियों में 217 रन बनाए थे

All Photo Credited Instagram