गिलोय एक तरह की जड़ी-बूटी है, जो सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। लोग गिलोय को अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं। हालांकि इसके कुछ नुकसान भी है।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों को भूल से भी गिलोय नहीं खानी चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड, टीनोस्पोरिन, पामेरिन, टीनोस्पोरिक एसिड, कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कैल्शियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं।
गिलोय को कभी भी लो ब्लड शुगर की कंडीशन में नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर लेवल को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। इससे समस्या विकराल रूप ले सकती है।
प्रेग्नेंट महिलाओं को गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत को नुकसान हो सकता है। पहले डॉक्टर की सलाह लें। है। उसके बाद गिलोय खाएं।
लो बीपी के मरीजों को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें हाई बीपी को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
अगर आप लिवर से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है।
कई बार यह देखने में आया है कि गिलोय आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके चलते ऑटोइम्यून डिजीज के मरीजों को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com