इन लोगों नहीं खाने चाहिए बैंगन


By Farhan Khan17, Sep 2024 01:26 PMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर बैंगन

बैंगन में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-के, विटामिन-सी, प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मैंगनीज, पोटेशियम और कार्ब्स जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं।  

इन लोगों के लिए हानिकारक है बैंगन

आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों के लिए बैंगन जहर से कम नहीं है। आइए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानें।

खून की कमी

खून की कमी से पीड़ित लोगों के लिए बैंगन का सेवन बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है क्योंकि इसमें मौजूद कुछ तत्व हमारे शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर देते हैं।

सांस लेने में तकलीफ

अगर आपको बैंगन खाने के बाद त्वचा पर खुजली, चेहरे या गले में सूजन और सांस लेने में तकलीफ होती हैं, तो आपको बैंगन नहीं खाने चाहिए।

गठिया के मरीज

गठिया के रोगियों को भी बैंगन नहीं खाने चाहिए क्योंकि इसमें सोलेनाइन नामक तत्व पाया जाता है। इसके चलते समस्या और बढ़ सकती है।

पाचन संबंधी दिक्कतें

जिन लोगों को पहले से ही गैस्ट्रिक या पाचन संबंधी दिक्कतें हैं, उन्हें बैंगन का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे उनकी परेशानी और बढ़ सकती है।

किडनी की बीमारी में

किडनी की बीमारी से ग्रस्त लोगों को बैंगन नहीं खाने चाहिए क्योंकि इसमें ऑक्सलेट नामक तत्व की मात्रा ज्यादा होती है।

एलर्जी की समस्या

बैंगन से एलर्जी होना वैसे तो दुर्लभ है, लेकिन इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बैंगन में पाया जाने वाला सोलेनाइन नामक तत्व इस एलर्जी की वजह बन सकता है।

इन बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों को बैंगन नहीं खाने चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com