हर साल 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है।
15 अगस्त पर देशभक्ति फिल्मों को देखने का मजा ही कुछ अलग है। इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ इन फिल्मों को जरूर देखें।
1997 की फिल्म बॉर्डर भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसे स्वतंत्रता दिवस पर देखना न भूलें।
युवा पीढ़ी को देश के लिए कुछ करने का जुनून जगाने वाली दमदार फिल्म रंग दे बसंती को दोस्तों के साथ जरूर देखें।
शाह रुख खान की फिल्म चक दे इंडिया महिला हॉकी टीम की जीत के साथ राष्ट्र प्रेम और संघर्ष का शानदार मेल है।
भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की साहसिक और रोमांचक कहानी पर भरपूर उरी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस पर देख सकते हैं।
फिल्म लगाने में ब्रिटिश शासन के दौर में क्रिकेट के जरिए गांव वालों की जीत की अनोखी है। इसमें आमिर खान मुख्य रोल में नजर आएं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा की शहादत और साहस को श्रद्धांजलि पर आधारित है। यह स्वतंत्रता दिवस पर देख सकते हैं।
इस स्वतंत्रता दिवस पर इन फिल्मों के साथ आजादी का जश्न मनाएं। बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Imdb