सनातन धर्म की मानें तो देवी-देवताओं की पूजा से लेकर हवन या किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में दीपक आवश्यक रूप से जलाया जाता है।
हालांकि हिंदू धर्म में दीपक जलाने के नियम भी बताए गए हैं। देवी-देवता के समक्ष उनकी पसंद का दीपक जलाने से उनकी कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है।
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं साथ ही घर में सकारात्मकता का वास होता है।
सरसों के तेल का दीपक शनि देव के सामने जालना शुभ माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन का सभी बाधाएं दूर होती हैं।
अगर आप सरसों के तेल में दीपक की बत्ती लाल रंग के कलावे से बनाते हैं तो इससे शनि देव की विशेष कृपा बरसती है।
वहीं आपको बता दें यदि आप भैरव देवता का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इसके लिए भी सरसों के तेल का ही दीपक जलाएं।
राहु-केतु की शांति के लिए तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे व्यक्ति को शनि पीड़ा से मुक्ति मिलती है और हर बिगड़े काम बन जाते हैं।
भगवान शिव का 11वां रूद्र अवतार हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए तीनों कोनों में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com