कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा शतक, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड


By Farhan Khan10, Jan 2023 06:50 PMjagran.com

रचा इतिहास

भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शतक जमाकर इतिहास रच दिया।

करियर

कोहली ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर का 73वां और वनडे करियर का 45वां शतक जमाया।

शतक

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान ने 80 गेंदों में 10 चौके और एक छक्‍के की मदद से अपना शतक पूरा किया।

बल्‍लेबाज

कोहली अब श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्‍यादा शतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

सचिन तेंदुलकर

कोहली का श्रीलंका के खिलाफ यह 9वां शतक है साथ ही उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 8 शतक बनाने का रिकॉर्ड था।

मास्टर ब्लास्टर

कोहली ने घरेलू जमीन पर 102वें मैच में अपना 20वां वनडे शतक जमाया, जिसके बाद कोहली ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी भी कर ली।

113 रन की पारी

कोहली बेहद शानदार लय में हैं। कोहली ने बांग्‍लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक जमाया था। तब उन्‍होंने 113 रन की पारी खेली थी।