नीम की पत्तियों का उपयोग दवाओं के रूप में होता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।
इन पत्तियों में निमैंडियल, निनबिनेन और भी कई गुणकारी यौगिक होते हैं, जो रूसी को दूर करने और मुंहासे को ठीक करने में मददगार हैं।
ऐसे में आइए नीम के पत्तियों के अनगिनत फायदे जानते हैं ताकि आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें।
नीम की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में ये पत्तियां आपको संक्रमण से बचाने में मदद करेंगी। इसके लिए आप रोजाना खाली पेट नीम की कुछ पत्तियां चबा सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए नीम की पत्तियां किसी वरदान से कम नहीं है। यह रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखता है।
आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि दांत को मजबूत बनाने के लिए नीम का दातून काफी फायदेमंद होता है। यह कीटाणुओं से लड़ने और दांतों को कैविटी से दूर रखता है। जिससे आपके दांत हेल्दी रहते हैं।
नीम की पत्तियां पेट से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने में मदद करती हैं। ये पेट में होने वाले अल्सर, जलन, गैस जैसी समस्याओं को दूर करती हैं। जिससे पाचन स्वस्थ रहता है।
नीम की पत्तियों में एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती हैं, जो डैंड्रफ के इलाज में सहायक है। इसके इस्तेमाल से बालों को भी मजबूती मिलती है।
अगर आप त्वचा संबंधित समस्या मुंहासे, चकत्ते, खुजली आदि से परेशान हैं, तो नीम की पत्तियां ऐसी समस्याओं को दूर करने में कारगर होती हैं।