हरियाणा के टैलेंटेड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
रणदीप हुड्डा ने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में दी हैं, लेकिन एक्टर ने अपने अभिनय से पॉपुलैरिटी हासिल की। बर्थडे के खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उनकी फिल्मों पर।
आलिया भट्ट के साथ फिल्म हाईवे में रणदीप हुड्डा का इंटेंस किरदार दर्शकों के दिलों में उतर गया।
फिल्म सरबजीत एक बायोपिक है, जिसमें रणदीप ने सरबजीत का रोल कर अपनी एक्टिंग से सबको भावुक कर दिया।
रणदीप हुड्डा ने जन्नत 2 फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभाया है, जिसमें उनका लुक और स्टाइलिश अंदाज फैंस को खूब भाया।
फिल्म मैं और चार्ल्स में सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज के किरदार में रणदीप ने अपनी बहुमुखी एक्टिंग का सबूत दिया।
रणदीप हुड्डा सलमान खान की फिल्म सुल्तान में भी नजर आ चुके हैं। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है।
रणदीप ने फिल्म लाल रंग में भी काम किया है। इसमें उनका हरियाणवी अंदाज और कच्चा लुक लोगों को बेहद पसंद आया।
इन फिल्मों ने रणदीप हुड्डा को बॉलीवुड में दमदार अभिनेता साबित किया। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDB & Instagram