Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों का स्वास्थ्य रहेगा खराब, रखें ध्यान


By Ashish Mishra31, Jul 2024 08:55 AMjagran.com

स्वास्थ्य रहेगा खराब

आज के दिन कई राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। वहीं, कई जातकों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मेष राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

वृषभ राशिफल

अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं। कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

मिथुन राशिफल

आज आप न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विजय प्राप्त कर सकते हैं, जिससे समाज में खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा।

कर्क राशिफल

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकती है।

सिंह राशिफल

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही, कार्यक्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशिफल

आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परंतु कोई भी बड़ा लेनदेन आज न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिस कारण अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। बाहर के खानपान से बचें और वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल

आज कुछ सामाजिक विवाद के कारण आप अपने ऊपर दबाव महसूस कर सकते हैं। विरोधियों से व्यापार-व्यवसाय में बड़ा उलटफेर करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप आर्थिक समस्या से जूझ सकते हैं।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ