Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ


By Farhan Khan28, Jul 2024 06:47 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार से चल रहे हैं मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन जातक का आनंद में और खुशनुमा रहने वाला है। आज जातक के रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। जो जातक नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशिफल

आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आप का यह सफर आनंद पूर्वक रहेगा। परिवार से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

तुला राशिफल

आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आप परिवार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण मन आशंकाओं से भरा रहेगा। अपने पारिवारिक कर्तव्य के निर्वहन के लिए अब कोई बड़ा डिसीजन आज ले सकते हैं।

धनु राशिफल

आज का दिन आप वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट आपको महसूस होगी, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मकर राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्याओं के चलते आज आप कोई डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आपका कार्य जो अधूरा पड़ा है, उसके पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं।

मीन राशिफल

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी डील आज आपको व्यापार-व्यवसाय में प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।