आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, शारीरिक-मानसिक क्लेश पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा।
आज के दिन आप कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं।
आज आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते है, पारिवारिक कलह से दूर रहें। आपका व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर लोगों से वैचारिक मतभेद हो सकता है।
आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे आप, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा, उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा।
आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा।
आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें, कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार न दें।
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी।
आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं, आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा।
आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।
आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे।
आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।