नेपाल आपदा में अवसर की खोज, बाढ़ में बहकर आए सिलिंडरों को लूट ले गए लोग, वीडियो वायरल
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच एक वायरल वीडियो में लोग बाढ़ के पानी में बहकर आए सिलेंडरों को लूटते नजर आ रहे हैं।
HighLights
नेपाल बाढ़ में 157 मौतें, 700 से अधिक लापता।
वायरल वीडियो में लोग बाढ़ से बहते सिलेंडर लूटते दिखे।
भारत ने नेपाल को मानवीय सहायता का आश्वासन दिया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में आई बाढ़ में भीषण तबाही देखने को मिल रही है। बाढ़ के कारण अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 700 से ज्यादा लोग लापता हैं। अचानक आई इस बाढ़ ने लोगों को संभलने का भी मौका नहीं दिया। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, 384 पर्यटक लापता हैं, जिनमें 105 भारतीय भी शामिल हैं।
बाढ़ की त्रासदी झेल रहे नेपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बाढ़ में बहकर आ रहे मलबे से सिलिंडर निकालते नजर आ रहे हैं। आपदा के समय एक-दूसरे के साथ हाथ-हाथ मिलाकर आगे बढ़ने के बजाय कुछ लोग सामान लूटते नजर आ रहे हैं।
आपदा में अवसर खोज रहे लोग
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा कि बाढ़ के पानी में घरेलू सिलिंडर, रेगूलेटर और पाइप बहकर जा रहे हैं। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस आपदा में अवसर खोजते हुए पानी में छलांग लगाई और बहते सिलिंडरों को अपने साथ लेकर जाने लगे।
नेपाल में बाढ़ ने फिर कई जिंदगियों को तबाही के मुहाने पर ला खड़ा किया है। घर उजड़े, सपने बहे और अपनों को खोने का दर्द बढ़ता जा रहा है। हालांकि कुछ लोग आपदा में अवसर खोज ले रहे हैं। आप खुद देखिए।#Nepal #NepalFlood pic.twitter.com/h0C8TIA2aa
— दीपक गुप्ता 🇮🇳 (@deepakg111) August 26, 2026
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में बताया गया है कि रसुवा का बाढ़ का पानी अब चितवन के नारायणघाट तक पहुंच गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
रसुवाको बाढी यतिखेर नारायणघाट, चितवन पुगिसकेको छ। सबैजना सतर्क रहनुहोला। pic.twitter.com/bH6irlfUos
— Nirmal Prasai🇳🇵 (@NirmalPrasai5) August 26, 2026
एक अन्य वीडियो में बाढ़ का प्रकोप दिखाई दे रहा है। लोग नदी के पास से जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्कूली बच्चे पीठ पर स्कूल बैग लटकाए हुए जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।
कस्तो सजाय दियौं भगवान यो?😴#fbreels #reelsviralシ #viralreels #foryoupageシ #nepal pic.twitter.com/mBKa9GPJjm
— Nirmal Prasai🇳🇵 (@NirmalPrasai5) August 26, 2026
सोशल मीडिया पर इन वीडियो को नेपाल का बताकर वायरल किया जा रहा है। हालांकि दैनिक जागरण इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
नेपाल में तिब्बत की ओर से भयंकर बाढ़ आने पर भारत ने सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाया है। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से सैकड़ों पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय और प्रवासी भारतीय शामिल हैं। ये ज्यादातर कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर निकले थे।
हालात की गंभीरता को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से बात की और हर संभव मानवीय व राहत सहायता का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में 105 भारतीयों समेत 500 पर्यटक लापता, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर; भारत ने भेजी मदद
