यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shahid Kapoor के गाने 'हमारी शादी में' पर लड़की ने प्लेन में बनाया रील वीडियो, जमकर हो रही है ट्रोल
Trending Reel Video अभिनेता शाहिद कपूर के गाने प्लेन की धीमी है रफ्तार पर एक रील वीडियो प्लेन के अंदर बनाया गया है। इसमें एक लड़की को इस वायरल गाने पर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Trending Reel Video: शाहिद कपूर की फिल्म विवाह का गाना हमारी शादी में इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस गाने पर एक लड़की ने इंस्टाग्राम रील बनाया है। खास बात यह है कि वह प्लेन के अंदर रील बनाती नजर आ रही है। उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है।
शीबा खान नाम की एक लड़की ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है
शीबा खान नाम की एक लड़की ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्हें ब्लैक कलर की थाई हाई वन पीस ड्रेस पहनकर प्लेन में बैठने से पहले और बोर्डिंग करने के बाद गलियारे में डांस करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि उसके पीछे कुछ पैसेंजर खड़े हैं और वह उसके आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
शीबा खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "प्लेन की धीमी है रफ्तार"
शीबा खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "प्लेन की धीमी है रफ्तार।" यह गाने की एक लाइन में भी आता है। इसके अलावा उन्होंने विवाह को भी टैग किया है। उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इसे अब तक 7 लाख 18 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले है। वहीं, इस पर अब तक हजारों की संख्या में कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने उन्हें इसे लेकर ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, "लगता है पहली बार प्लेन देखा है।" एक ने लिखा है, "लाइफ में बस इतना कॉन्फिडेंस चाहिए।" एक ने लिखा है, "कैसे नमूने लोग आ जाते हैं।" एक ने लिखा है, "इकोनामिक क्लास।" एक ने लिखा है, "प्लेन में एंट्री किसने दी इनको।"
इनफ्लुएंसर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए वीडियो बनाते हैं
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्लेन या अन्य जगहों पर इंस्टाग्राम रील बनाते नजर आते हैं। इसे लेकर पुलिस भी कई बार चालान भी कर चुकी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर फेमस होने का क्रेज लोगों के दिमाग से जाता नहीं है। विवाह फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा अमृता राव की अहम भूमिका थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी।