विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तरकाशी में देर रात महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 4.2 दर्ज की गई तीव्रता

Published: Mon, 10 Aug 2026 01:47 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:48 AM (IST)

उत्तरकाशी में रविवार देर रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग नींद से जाग ...और पढ़ें

उत्तरकाशी में देर रात महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके।

उत्तरकाशी में देर रात महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके।

HighLights

  1. उत्तरकाशी में देर रात 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।

  2. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था।

  3. किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। रविवार देर रात सीमांत जनपद उत्तरकाशी में आए भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को डरा दिया। भूकंप के झटके रात्रि के तीसरे पहर में उस समय महसूस किए गए जब लोग गहरी नींद में थे।

आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है, जिसका केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे उत्तरकाशी से 22 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में था। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र तहसील बड़कोट के राजगढ़ी के आसपास बताया गया है।

भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि कई लोग नींद से जाग गए। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। यह भूकंप जनपद के गंगा व यमुना दोनों घाटियों में महसूस किया गया है।

earthqic sma

उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील

बता दें कि उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। यहां वर्ष 1991 में 20 अक्टूबर की मध्य रात्रि को 6.6 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें जान-माल का व्यापक नुकसान हुआ था।

उसके बाद से ही यहां भूकंप के कई झटके आ चुके हैं, जब भी भूकंप के झटके आते हैं तो लोगों के जहन में वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप की कड़वी यादें ताजा हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- चौमासी-सोनप्रयाग टनलयुक्त हाईवे पर बनी सहमति, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जाम की समस्या होगी खत्म

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-नैनीताल समेत 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD की चेतावनी जारी