विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: उत्‍तरकाशी में भारी बारिश से तबाही, यमुना नदी में उफान से तटबंध बहे; यमुनोत्री धाम में पुल की दीवार ढही

Updated: Fri, 26 Jul 2024 09:29 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update उत्‍तरकाशी में गुरुवार रात को भारी बारिश हुई जिस कारण यमुना नदी उफान पर आ गई और तबाही ला दी। यमुनोत्री व जानकीचट्टी में देर ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather Update: उत्‍तरकाशी में गुरुवार देर रात को भारी वर्षा हुई। फोटो- जागरण
Uttarakhand Weather Update: उत्‍तरकाशी में गुरुवार देर रात को भारी वर्षा हुई। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी । Uttarakhand Weather Update: उत्‍तरकाशी में गुरुवार रात को भारी बारिश हुई, जिस कारण यमुना नदी उफान पर आ गई और तबाही ला दी। जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक यमुना का जल स्तर पहुंच गया। यमुनोत्री धाम में तटबंध बह गए। यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी बह गई।

अतिवृष्टि से तीन खच्चर व एक मोटरसाइकिल भी बही

जानकीचट्टी क्षेत्र में रात्रि में हुई अतिवृष्टि से तीन खच्चर व एक मोटरसाइकिल भी बह गई। जानकीचट्टी पार्किंग के पास कटाव हुआ और शुभम पैलेस होटल के आगे रोड की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। 

यमुनोत्री व जानकीचट्टी में भारी वर्षा

  • यमुनोत्री व जानकीचट्टी में देर रात को भारी वर्षा हुई।
  • वर्षा होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया।
  • जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक यमुना का जल स्तर पहुंचा। जिससे वहां हड़कंप मच गया।
  • पार्किंग में पानी घुस जाने से प्रशासन ने निचले स्तर पर माइक के द्वारा अनाउंसमेंट किया गया।
  • भले ही सुबह होने तक जानकीचट्टी में जल स्तर सामान्य हो गया। पार्किंग में अभी पानी घुसना कम हो गया है। लोगों ने राहत की सांस ली है।
  • वर्तमान में यमुना नदी का जलस्तर सामान्य है किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

यमुना नदी में आए उफान के कारण तटबंध बहे

यमुनोत्री धाम में यमुना नदी में आए उफान के कारण तटबंध बह गए हैं। यमुना मंदिर को जाने वाला मुख्य रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। यमुनोत्री धाम में पुजारी महासभा के यमुना नदी के किनारे के कक्ष क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त हुई हैं। मंदिर का जनरेटर भी बहा है।

यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार बही

यमुना में स्नान घाट भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यमुनोत्री धाम के निकट यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी बही है। यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर राम मंदिर पर स्थित पंजीकरण सत्यापन केंद्र भी क्षतिग्रस्त हुआ है। भारी बारिश से जनपद में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है।

यमुनोत्री क्षेत्र में बीती रात अतिवृष्टि होने के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने और तात्कालिक रुप से आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी बड़कोट सहित संबंधित विभागों को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार बड़कोट के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम जानकीचट्टी क्षेत्र में पहुंच चुकी है।

-डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट जिलाधिकारी

लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

एसडीआरएफ, पुलिस तथा प्रशासन के कार्मिकों ने जानकीचट्टी क्षेत्र में नदी के तटवर्ती क्षेत्र के भवनों को रात में ही खाली कराकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया था। यमुना नदी के आसपास के किनारे राणा चट्टी, हनुमान चट्टी, स्याना चट्टी, पाली गाड़ में पुलिस संचार माध्यम से रात्रि में ही लोगों को सतर्क कर दिया गया था।