विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्‍कूल में पढ़ाई के दौरान तबियत बिगड़ने से छात्र की मौत

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sat, 18 Feb 2017 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 07:00 AM (IST)

राजकीय इंटर कॉलेज उत्‍तरकाशी में पढ़ाई के दौरान कक्षा 12 वीं के एक छात्र की तबियत बिगड़ी। शिक्षक उसे अस्‍पताल लेकर पहुंचते, इससे पहले उसकी मौत हो गई।

स्‍कूल में पढ़ाई के दौरान तबियत बिगड़ने से छात्र की मौत
स्‍कूल में पढ़ाई के दौरान तबियत बिगड़ने से छात्र की मौत

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: स्कूल में पढ़ाई के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से एक छात्र की मौत हो गई। छात्र कक्षा 12 का विद्यार्थी था। मामला उत्तरकाशी जनपद का है।

जानकारी के मुताबिक, राजकीय इंटर कॉलेज जोगत में कक्षा 12 में अध्यनरत मनोज कुमार निवासी जोगत खिलजू अपनी 5वीं घंटी में साथियों के पढाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें: छात्र की मौत पर विद्यालय में शोक

जिसमे उसकी अचानक तबियत खराब हो गई। शिक्षकों ने उसे स्कूल के निकट उपचार के निजी अस्पताल ले गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: सहेलियों के साथ घूमने आई किशोरी का पैर फिसला, नदी में बही