विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तरकाशी में आया भूकंप, लोग घरों से निकले बाहर

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 06 Jul 2019 09:37 PM (IST)

उत्तरकाशी भूकंप एक बार फिर धरती डोल उठी। दहशतजदा लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई।

उत्‍तरकाशी में आया भूकंप, लोग घरों से निकले बाहर
उत्‍तरकाशी में आया भूकंप, लोग घरों से निकले बाहर

उत्तरकाशी, जेएनएन। उत्तरकाशी भूकंप एक बार फिर धरती डोल उठी। दहशतजदा लोग घरों से बाहर निकल आए। रात नौ बजे महसूस किए गए झटकों से जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई और इसका केंद्र जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से पांच किलोमीटर दूर इतनी ही गहराई में था।

शनिवार रात को एकाएक धरती कांपी और लोग हड़बड़ा कर घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान भी तत्काल आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और हालात का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अफसरों को अलर्ट रहने को कहा गया है। गौरतलब है कि जोन-5 में पड़ने वाला उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। इससे पहले 14 मई और 14 जून को भी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

यह भी पढ़ें: उत्‍तरकाशी में आया भूकंप, दो बार डोली धरती; लोग घरों से निकले बाहर