विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फैक्ट्री गेट के आगे ब्रिटानिया के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 21 Mar 2017 02:34 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Mar 2017 04:00 AM (GMT+05:30)

फैक्ट्री के बाहर धरना देने पहुंचे ब्रिटानिया श्रमिको के साथ पुलिस की झड़प हो गई। इस दौरान श्रमिको ने प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

फैक्ट्री गेट के आगे ब्रिटानिया के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
फैक्ट्री गेट के आगे ब्रिटानिया के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

रुद्रपुर, [जेएनएन]: फैक्ट्री के बाहर धरना देने पहुंचे ब्रिटानिया श्रमिको के साथ पुलिस की झड़प हो गई। इस दौरान श्रमिको ने प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। 

श्रमिकों के मुताबिक रविवार रात्रि ब्रिटानिया के दो श्रमिको पर मोटा हल्दू में हमला किया गया। आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन के इशारों पर यह हमला हुआ। 

हमले के विरोध में आज श्रमिक फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। इस दौरान धरने को लेकर श्रमिकों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस के समझाने के बाद भी श्रमिकों का धरना चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: बच्चे की मौत पर नर्सिंग होम में लोगों ने काटा हंगामा

यह भी पढ़ें: बच्‍ची बेचने का प्रकरण: महिला आयोग की उपाध्यक्ष को टहलाती रही पुलिस