विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशीपुर में शराब की दुकान खुलने पर भड़की मातृशक्ति

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 03 Apr 2017 04:06 AM (IST)

उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में आरकेपुरम स्टेडियम रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने पर आरकेपुरम व राजपुरम कालोनी की महिलाएं भड़क गईं। महिलाओं ने प्रदर्शन दुकान को बंद कराया।

काशीपुर में शराब की दुकान खुलने पर भड़की मातृशक्ति
काशीपुर में शराब की दुकान खुलने पर भड़की मातृशक्ति

काशीपुर, [जेएनएन]: आरकेपुरम स्टेडियम रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने पर आरकेपुरम व राजपुरम कालोनी की महिलाएं भड़क गईं। 

उन्होंने दुकान यहां से हटाने की मांग को लेकर हंगामा काटा और दुकान बंद करा दी। साथ दुकान हटाने की मांग को लेकर सड़क जाम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक एसडीएम नहीं आएंगे तब तक यहां से नहीं हटेंगे। कहा कि लिखित आश्वासन मिलने पर ही आंदोलन खत्म होगा। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। अभी जाम लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें: शराब के खिलाफ महिलाओं ने तेज किया आंदोलन

यह भी पढ़ें: हाट मिक्स प्लांट लगाने से ग्रामीण नाराज, दी आंदोलन की चेतावनी

यह भी पढ़ें: बच्चे की मौत पर नर्सिंग होम में लोगों ने काटा हंगामा