प्रिया चौहान ने बचपन से देखा IAS बनने का सपना, होम मिनिस्ट्री में जॉब के साथ की पढ़ाई; यूपीएससी में पाई 45वीं रैंक
काशीपुर की प्रिया चौहान ने यूपीएससी में 45वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड में टॉप किया है। उन्होंने युवाओं को लगन, फोकस और धैर्य से कड़ी मेहनत करने का संद ...और पढ़ें

यूपीएससी में उत्तराखंड टापर काशीपुर की प्रिया चौहान जागरण के माध्य से युवाओं को दिया संदेश।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संस जागरण, काशीपुर। यूपीएससी में 45वीं रैंक पाने वाली व उत्तराखंड टापर काशीपुर की बेटी प्रिया चौहान ने देश के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लगन के साथ लक्ष्य पर फोकस व धैर्य के साथ कड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिलेगी। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे भटकाव से बचे और किसी भी कीमत पर हार न माने।
प्रिया चौहान ने अपने साउथ सिटी स्थित आवास पर जागरण से वार्ता कर बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा बंदायू में हुई। उनके पिता आरपीएस चौहान दिल्ली में एक फैक्ट्री में कार्यरत रहे, जिसके चलते उन्होंने प्राइमरी के बाद कि पढ़ाई दिल्ली से की। इसके बाद हरियाणा के सोनीपत से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। वह 2020 से दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय के पेन अकाउंट विभाग में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्य कर रही हैं।
उनका बचपन से ही आईएएस बनने का सपना था। यूपीएससी में बैठने का यह उनका अंतिम अवसर था। उन्होंने बताया कि वह इस सफलता के लिए अपने स्वजन खासकर अपनी मां कमलेश चौहान को श्रेय देती हैं। स्वजन के पूर्ण सहयोग के चलते आज वह इस मुकाम पर पहुंची है।
प्रिया के पिता आरपीएस चौहान ने बताया कि प्रिया पढ़ाई में बचपन से होनहार रही, लेकिन गृह मंत्रालय में जाब लगने के बाद उसके जीवन में नया मोड़ आया और उसके मन में आईएएस बनने का जुनून सवार हो गया। उसने आईएएस बनने का लक्ष्य हासिल कर लिया। बता दें प्रिया के बड़े भाई शांतनु चौहान काशीपुर के जाने माने रेडियोलाजिस्ट व भाभी सोनाली सिंह क्षेत्र की विख्यात नेत्र रोत्र विशेषज्ञ हैं। इनका मुरादाबाद रोड पर अस्पताल है।