Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने लिया जेल में बंद महिला ब्‍लॉगर ज्योति अधिकारी का बयान, दराती लहराते हुए शेयर किया था वीडियो

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 03:09 PM (IST)

    हल्द्वानी जेल में बंद महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी से पुलिस ने पूछताछ की। उसे दराती लहराने, धार्मिक भावनाएं आहत करने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और महिला ...और पढ़ें

    पुलिस ने हल्द्वानी जेल में जाकर पूछताछ की। सोशल मीडिया

    पुलिस ने हल्द्वानी जेल में जाकर पूछताछ की। सोशल मीडिया

    HighLights

    1. पुलिस ने हल्द्वानी जेल में ज्योति अधिकारी से पूछताछ की

    2. धार्मिक भावनाएं आहत करने और महिलाओं के अपमान का आरोप

    3. कुमाऊं की महिलाओं व देवी-देवताओं पर की थी टिप्पणी

    जासं, रुद्रपुर। सार्वजनिक स्थान पर दराती लहराने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के साथ ही महिलाओं का अपमान करने वाली महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी से पुलिस ने हल्द्वानी जेल में जाकर पूछताछ की।

    कुमाऊं की महिलाओं के साथ ही देवी देवताओं पर टिप्पणी करने वाली महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को हल्द्वानी की मुखानी थाना पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत करने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही उसे जेल भेज दिया गया था। इसके बाद ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के विरुद्ध लगातार जन आक्रोश बढ़ने लगा।

    फलस्वरूप हल्द्वानी के बाद रुद्रपुर, खटीमा और सितारगंज में भी उसके विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की थी। रुद्रपुर में बगवाड़ा निवासी ममता त्रिपाठी ने ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर इंटरनेट मीडिया में दराती को लहराते हुए उत्तराखंड की महिलाओं, संस्कृति तथा देवी देवताओं पर भद्दी भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी।

    मामले में पुलिस ने ज्योति पर प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया था। साथ ही जांच शुरू कर दी थी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी से पूछताछ के लिए पुलिस की टीम हल्द्वानी गई थी। जहां उससे पूछताछ कर उसके बयान भी दर्ज किए गए है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में ब्लॉगर ज्योति की जमानत याचिका खारिज, खानी पड़ेगी जेल की रोटी

    यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में भी ब्लॉगर ज्योति पर मुकदमा दर्ज, देवी-देवताओं के अपमान से लोगों में आक्रोश

    खबरें और भी