विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में बेकाबू कार ने ली मासूम की जान, चालक फरार

By Abhishek RawatEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 06 Oct 2026 12:26 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 05:34 PM (IST)

काशीपुर के नंदरामपुर में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। स्कूल ...और पढ़ें

मृतक छाया का फाइल फोटो

मृतक छाया का फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संस जागरण, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। आइटीआइ थाना क्षेत्र के नंदरामपुर में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। सड़क पार कर रही बच्ची को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को दे दिया है।

वहीं फरार कार चालक की तलाश भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से यूपी, संभल के बरेलीसराय निवासी संजय अपने परिवार के साथ नंदरामपुर अपने साले के यहां परिवार के साथ रहते हैं और बागवानी का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

मंगलवार को सुबह करीब 6:30 बजे वह अपनी तीन बेटियों को स्कूल बस तक छोड़ने रोड पार कर रहा था। इस दौरान सबसे छोटी बेटी छाया पीछे रह गई। तभी जैतपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही छाया को अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद बच्ची के पिता संजय और स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही आइटीआइ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। वह और उसकी दाेनों बहनें अलीगंज रोड स्थित तारावती सरोजिनी देवी शिशु मंदिर में पढती थी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार कार चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रभारी शैलजा की आपत्ति के बावजूद जनसंवाद यात्रा पर निकले हरीश रावत, काशीपुर में बोले, जनता बदलाव चाहती है

यह भी पढ़ें- काशीपुर: फोन न उठाने पर छात्रा को मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा