Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्रपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा, आइलेट संचालक की दर्दनाक मौत

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 01:00 PM (IST)

    सितारगंज के आइलेट संचालक अनुज कंबोज की अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई। रुद्रपुर में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ा, परिवार में शोक का माहौल है ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से सितारगंज के आइलेट संचालक की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    अनुज कंबोज आयु 22 वर्ष पुत्र जगतार सिंह निवासी लौका सितारगंज आइलेट सेंटर संचालित करता है। मंगलवार रात लगभग दस बजे बाइक से अपने सेंटर से घर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सितारगंज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। स्वजन उसे उपचार के लिए रुद्रपुर ले आये। यहां उपचार के दौरान अनुज ने दम तोड़ दिया। सूचना पर रुद्रपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    स्वजनों के मुताबिक मृतक के पिता के दिव्यांग होने के चलते परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उसी की थी। दुर्घटना में उसकी मृत्यु से स्वजनों में कोहराम मच गया है।