Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाजपुर में शादी से इनकार करने पर प्रेमिका का फूटा गुस्सा, कोतवाली गेट पर प्रेमी को चप्पलों से पीटा

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 12:52 PM (IST)

    प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने बाजपुर कोतवाली गेट पर उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया और मामले की जांच ...और पढ़ें

    कोतवाली गेट पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी।

    कोतवाली गेट पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बाजपुर  वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद शादी से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया। आक्रोशित प्रेमिका ने शनिवार को कोतवाली गेट पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी।

    अचानक हुई इस घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया। घटना के दौरान कोतवाली गेट पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई, जिसे पुलिस ने हटाया।

    युवक ने शादी करने से कर दिया इनकार 

    जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कई वर्षों से चल रहा था। युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर बताया जा रहा है। परिजनों के माध्यम से दोनों की शादी की बात भी तय हो गई थी, लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।

    इससे नाराज युवती पहले युवक के घर पहुंची, जिसके बाद मामला कोतवाली तक पहुंच गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों पक्ष समझौते के लिए कोतवाली पहुंचे थे। इसी दौरान युवती की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी, वह अपना आपा खो बैठी। उसने गाली-गलौज करते हुए पैर से चप्पल निकालकर युवक पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए।

    अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए सकते में आ गए। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर युवक को युवती से अलग कराया। घटना के चलते कोतवाली गेट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

    पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाकर स्थिति को सामान्य किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस युवक से पूछताछ कर रही थी, जबकि युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली से चली गई। मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी