विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नानकमता जाते समय सीएम धामी ने झनकट में रुकवाया काफिला, स्थानीय लोगों की सुनीं समस्याएं

By Rajendra Singh mitariEdited By: Sakshi Gupta
Published: Mon, 05 Oct 2026 10:15 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमता जाते समय झनकट में अपना काफिला रोककर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

नानकमता जाते समय सीएम धामी ने झनकट में रुकवाया काफिला।

नानकमता जाते समय सीएम धामी ने झनकट में रुकवाया काफिला।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी ने झनकट में अपना काफिला रोका।

  2. लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं।

  3. अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह नानकमता में आयोजित कार्यक्रम में जाते समय झनकट में सड़क किनारे खड़े लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। मुख्यमंत्री वाहन से उतरकर लोगों के बीच पहुंचे और उनसे आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं व मांगें सुनीं।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना-पत्रों को स्वयं देखा और लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अचानक मुख्यमंत्री का काफिला रुकने और उन्हें अपने बीच पाकर स्थानीय लोग भी उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार जनसेवा के लिए सदैव आमजन के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने श्री नानकमता साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका, श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश